{"_id":"6a47a75589f0665fa5088024","slug":"transfer-of-over-162-32-crore-in-pending-bonus-amounts-to-tendu-leaf-collectors-says-cg-bjp-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी बोली: तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ से ज्यादा की लम्बित बोनस राशि का हस्तांतरण ऐतिहासिक निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी बोली: तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ से ज्यादा की लम्बित बोनस राशि का हस्तांतरण ऐतिहासिक निर्णय
Fri, 03 Jul 2026 05:43 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:43 PM IST
सार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। ठाकुर ने वर्ष 2023 की लम्बित तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि (बोनस) के रूप में 162 करोड़ 32 लाख 19 हजार 864 रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के कदम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार 'अंत्योदय' और वनवासियों के कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर पूरा कर रही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मण्डपम् से प्रदेश के 7,14,446 तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में सीधे बोनस राशि भेजना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार बिचौलियों को खत्म कर सीधे गरीबों को उनका हक दे रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि बस्तर संभाग के अंतर्गत लाभ में रहीं 125 समितियों के 1,54,112 संग्राहकों को 45.87 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा रही है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, केशकाल, नारायणपुर, भानुप्रतापपुर और कांकेर जैसे वनांचल क्षेत्रों के संग्राहकों को करोड़ों रुपए का बोनस मिलना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और आदिवासियों के जीवन स्तर को सुधारेगा।
विज्ञापन
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उदासीनता से अटका था भुगतान
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेंदूपत्ता बेचने के बाद प्राप्त शुद्ध आय का 80 प्रतिशत हिस्सा संग्राहकों को प्रति वर्ष बोनस के रूप में मिलना चाहिए, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उदासीनता और कुप्रबंधन के कारण वर्ष 2023 का यह भुगतान अटका हुआ था। नवभारत समाचार पत्र द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद वन विभाग और वन मंत्री श्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लिया। साय सरकार ने न केवल त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लंबित राशि को जारी किया, बल्कि भविष्य में भी प्रति वर्ष समय पर बोनस वितरण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया है। इस त्वरित निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन से जुड़े हर व्यक्ति की खुशहाली के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
विज्ञापन