फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trailer overturned uncontrollably on Harratola Pulia of Gaurela Pendra Marwahi

गौरेला पेंड्रा मरवाही: हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान

Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर पुलिया से नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर को मामूली रूप से चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Trailer overturned uncontrollably on Harratola Pulia of Gaurela Pendra Marwahi
हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेंड्रा गौरेला से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली मुख्यमार्ग में हर्राटोला गांव के पास स्थित पुलिया में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर पुलिया से नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक और क्लीनर को मामूली रूप से चोट आई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुलिया में आए दिन हादसे होते हैं। पर स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


गौरेला से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पर हर्राटोला गांव के पास स्थित पुलिया जो मोड़ पर स्थित है। मोड़ पर होने की वजह से यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। बीती रात भी यहां पर एक ट्रेलर जो कोयला लेकर कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी स्थित मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा था। अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक और क्लीनर को चोटें आई पर वे खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगो की माने तो मुख्य मार्ग होने की वजह से गौरेला से हर्रा टोला वेंकट नगर होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात काफी रहता है। लेकिन, हर्रा टोला का पुल है इसमें मोड़ की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। सप्ताह में एक दो बार यहां पर कोई ना कोई दुर्घटना होती ही है। ग्रामीणों की मांग पर भी प्रशासन समस्या को ठीक नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed