{"_id":"627f3efe21187a442608d9d2","slug":"tragic-incident-a-family-of-raipur-ended-poison-given-to-two-children-wife-hanged-and-businessman-found-dead-on-the-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tragic Incident : रायपुर का एक परिवार खत्म, दो बच्चों को दिया जहर, पत्नी फांसी पर तो व्यापारी फर्श पर मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tragic Incident : रायपुर का एक परिवार खत्म, दो बच्चों को दिया जहर, पत्नी फांसी पर तो व्यापारी फर्श पर मृत मिला
Sat, 14 May 2022 11:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 14 May 2022 11:02 AM IST
सार
पुलिस को शक है कि दंपती ने बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी कर ली। यह हृदय विदारक घटना रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दर्दनाक खबर आई है। एक परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले हैं। मृतकों में 11 व 8 साल के दो बच्चे और व्यापारी व उसकी पत्नी शामिल हैं। पत्नी का शव फांसी पर झूलता मिला तो पति का फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि दंपती ने बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी कर ली। यह हृदय विदारक घटना रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) सीमेंट-सरिया के व्यापारी थे। वह संडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी थे। संडी में ही उनकी सरिए और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।
विज्ञापन
पंकज जैन समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत की घटना का पता तब चला जब शुक्रवार शाम पंकज के भाई सोनल जैन घर लौटे। सोनल जैन ने जब खिड़की से झांका तो मकान की तल मंजिल स्थित कमरों में चार शव नजर आए। इसी मकान की पहली मंजिल पर पंकज व सोनल जैन की मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
तल मंजिल पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्टू (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। सोनल जैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तल मंजिल का दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। चारों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक पंकज के सिर पर चोंट का निशान पाया गया है।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी विवाद की भी बात पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।