{"_id":"62dc8e5063019d12d52d97e7","slug":"traffic-policeman-returned-bag-containing-rs-45-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : सिपाही ने लौटाया 45 लाख रुपयों से भरा बैग, अधिकारियों ने पुरस्कृत करने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : सिपाही ने लौटाया 45 लाख रुपयों से भरा बैग, अधिकारियों ने पुरस्कृत करने की घोषणा की
Sun, 24 Jul 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:42 AM IST
सार
नीलांबर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बैग को सिविल लाइंस थाने में जमा करा दिया। अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सिपाही ने लौटाया 45 लाख रुपयों से भरा बैग
- फोटो : twitter
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 45 लाख रुपये से भरा बैग स्थानीय थाने में जमा करा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनानंद राठौर ने बताया कि नवा रायपुर में यातायात पुलिस का सिपाही नीलांबर सिंह को शनिवार सुबह एक लावारिस बैग मिला।
विज्ञापन
सिपाही ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 45 लाख के 2000 और 500 के नोट भरे थे। नीलांबर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बैग को सिविल लाइंस थाने में जमा करा दिया। अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन