फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traffic Inspector Rakesh Chaubey suspended in raipur

रायपुर: ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश चौबे सस्पेंड, शराब के नशे में धुत होकर की थी ऐसी हरकत, CCTV फुटेज ने खोला राज

Sat, 25 Mar 2023 03:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 03:47 PM IST
सार

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने महिला से दुर्व्यहार करने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। आरोप है कि निरीक्षक शराब के नशे में धुत होकर महिला हॉस्टल में जबरदस्ती घुसा था। इस दौरान आदिवासी युवती से मारपीट की। मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Traffic Inspector Rakesh Chaubey suspended in raipur
मामले का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने महिला से दुर्व्यहार करने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। आरोप है कि निरीक्षक शराब के नशे में धुत होकर महिला हॉस्टल में जबरदस्ती घुसा था। इस दौरान आदिवासी युवती से मारपीट की। मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हॉस्टल संचालिका का आरोप है कि निरीक्षक ने यह कृत्य केवल उसकी गैर वाजिब मांगों को पूरा न करने पर किया गया है। ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे ने शुक्रवार को वर्दी में अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पर संचालित हॉस्टल में जबरन घुसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब के नशे में युवती से मारपीट और गाली-गलौच की। इस मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हॉस्टल संचालिका ने बताया कि निरीक्षक ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी दी। निलंबन की अवधि में नियमानुसार निर्वहन भत्ता मिलता रहेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed