फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Top rewarded Naxalite leaders Kamlesh and Neeti killed!; Naxalite company number 6 destroyed

टॉप इनामी नक्सली लीडर कमलेश, नीति मारे गये!: नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 ध्वस्त; 13 महिला और 18 पुरुष नक्सली ढेर

Sat, 05 Oct 2024 06:42 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:42 PM IST
सार

Chhattisgarh Naxal Encounter: नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर हुए नक्सली हमले में जहां जवानों ने बिना किसी हानि के नक्सलियों के 31 लाल लड़ाकू को मार गिराया है।

विज्ञापन
Top rewarded Naxalite leaders Kamlesh and Neeti killed!; Naxalite company number 6 destroyed
नक्सलियों के टॉप लीडर कमलेश, नीति उर्फ उर्मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Naxal Encounter: नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में जहां जवानों ने बिना किसी हानि के नक्सलियों के 31 लाल लड़ाकू को मार गिराया है। वहीं नक्सल रणनीति को लेकर नक्सलियों के टॉप लीडर भी आये हुए थे। नक्सलियों की टॉप महिला लीडर नीति उर्फ उर्मिला इन 31 नक्सलियों में से शामिल थी, जिन्हें जवानों ने मार गिराया है। उर्मिला पर 25 लाख रुपये का इनाम था। वह DKSZC एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज थी। वहीं टॉप नक्सली लीडर कमलेश के भी मारे जाने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस शिनाख्ती के बाद ही स्पष्ट होेगा कि कमलेश भी उसमें शामिल था नहीं।
विज्ञापन

अभी तक 15 शिनाख्तगी में DKSZC के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 के भी शामिल। शेष की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है।




 
मुठभेड में डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरुष और 13 महिला नक्सली कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हो चुके है। सर्चिंग करने पर अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किये गये हैं। 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित था। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। 
विज्ञापन


मारे गये नक्सलियों के नाम और पद 
  1.  नीति, DKSZC 
  2.  सुरेश सलाम, डीवीसीएम 
  3. मीना माडकम, डीवीसीएम
  4.  अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  5.  सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6
  7.  सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  8.  सोहन, एसीएम, बारसूर एसी
  9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  10.  बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  11.  सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
  12.  जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6
  13. रामदेर, एसीएम
  14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम
  15.  जमली एसीएम
  16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी
     
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे नेदुर और थुलथुली गांव में सीनियर नक्सलियों की टीम जिसमें प्लाटून नंबर 6, प्लाटून नंबर 16, ईस्ट बस्तर डिवीजन के साथ ही इंद्रावती एरिया कमेटी के दर्जनों नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों के टॉप लीडर जिसमें कमलेश, नीति उर्फ उर्मिला के अलावा अन्य बड़े नक्सली बैठक में शामिल होने आये थे। अचानक से नक्सलियों की इस हाई लेवल मीटिंग की जानकारी लगते ही पुलिस ने अपने जवानों को उनकी मांद में घुसाकर 31 नक्सलियों को मार गिराया। 

कई घंटों की पैदल यात्रा के बाद पुलिस जवान नक्सलियों के माद में घुसे। अचानक से पुलिस जवानों को देख जब तक नक्सली कुछ समझ पाते दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस फायरिंग में 31 नक्सली मारे गए। वहीं 25 नक्सली घायल हुए हैं। 94 नक्सली पुलिस को भारी  पड़ता देख भाग निकले।


जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी  
बताया जा रहा है कि जिस जगह नक्सलियों के टॉप लीडरों की बैठक चल रही थी, उसे काफी सुरक्षित इलाका माना जा रहा था, नक्सलियों ने कभी भी नहीं सोचा था कि पुलिस इस जगह तक पहुंचने के साथ ही 31 नक्सलियों को मार गिराएगी। 

लड़ाई अभी बाकी 
इस सफलता को लेकर ये बात सामने आ रही है कि नक्सलियों के प्लाटून नंबर 6 को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि बस्तर से नक्सलियों की पूरी बटालियन अभी खत्म नहीं हुई है। उनके खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है। 
वहीं नक्सल रणनीति को लेकर नक्सलियों के टॉप लीडर भी आये हुए थे। अब पुलिस शिनाख्ती के बाद ही पता चलेगा कि कौन कितने लाख रुपये का इनामी था। इस बीच चर्चा है कि नक्सलियों के टॉप लीडर कमलेश, नीति उर्फ उर्मिला इन 31 नक्सलियों में से शामिल थे, जिन्हें जवानों ने मार गिराया है। फिलहाल, पुलिस शवों की शिनाख्ती के बाद ही क्लीयर करेगी कि टॉप लीडर कमलेश, नीति उर्फ उर्मिला मारे गये हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed