फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   today 23 june weather news update in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून: प्रदेश के कई इलाकों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 23 Jun 2023 08:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 08:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 72 घंटों के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
today 23 june weather news update in chhattisgarh
प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 72 घंटों के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इससे प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवा तेज हो गई है। प्रदेश में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को समझाइश दी है कि बारिश से बचने के लिए पेड़-पौधे का सहारा न लें, गरज-चमक होने पर घर पर ही रहें। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ बिलासपुर संभाग के रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मुंगेली, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजापुर में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश
दूसरी ओर बीजापुर में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को देर से हुई बारिश से राहत मिली है। गुरुवार की रात को बीजापुर और आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं आज दिनभर हल्की बारिश होती रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक भीरेंद्र पालेकर ने बताया कि 22 जून से छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। बता दें कि इस बार मानसून 13 दिन देरी से पहुंचा है। 

जून में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी 
भीरेंद्र पालेकर ने बताया कि  इस साल जून में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। इस साल गर्मी का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि 25 से 26 जून तक भारी बारिश के आसार है। आने वाले दिनों में बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह पेड़ के नीचे ना रहे और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। 


खेती-किसानी के लिए उपयुक्त समय
मौसम वैज्ञानिक ने बताया की मानसून ने अब जिले में दस्तक दे दी है तो अब खेती किसानी के लिए यह उपयुक्त समय है किसान अपने खेतों में बीज और खाद्य की व्यवस्था कर खेती-किसानी में जुटने की किसानों से अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed