फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   today 14 july weather news in Chhattisgarh

CG weather news: छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी, उमस से लोग परेशान, अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

Fri, 14 Jul 2023 12:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की लहर छुपी हुई नजर आ रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में राहत की खबर आई है।

विज्ञापन
today 14 july weather news in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की लहर छुपी हुई नजर आ रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में राहत की खबर आई है। उन्होंने 15 जुलाई कल से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं रायपुर शहर में बदल छाए रहेंगे। शाम के समय में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगहों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।  वहीं आज भी बदल छाए हुए हैं। एक-दो इलाकों में बारिश की आसार है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज चमक और छींटे पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed