फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tibetan religious leader Dalai Lama will come to Chhattisgarh, CM Bhupesh baghel invited

छत्तीसगढ़ आएंगे तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा: CM भूपेश ने दिया न्यौता, जग्गी ने राजकीय गमछा पहनाकर किया स्वागत

Sat, 01 Jul 2023 11:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 11:01 PM IST
सार

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्हें सिरपुर के गुरुग्राम में 6 से 9 सितंबर 2023 को होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है।

विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama will come to Chhattisgarh, CM Bhupesh baghel invited
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को स्मृति चिन्ह भेंट करते सतीश जग्गी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्हें सिरपुर के गुरुग्राम में 6 से 9 सितंबर 2023 को होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहुंचकर दलाई लामा से मुलाकात की। 

विज्ञापन


उन्हें सीएम भूपेश बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। जग्गी ने इस मौके पर तिब्बती धर्म गुरु को छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जग्गी ने बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की सीएम की मंशा से उन्हें अवगत भी कराया। 
विज्ञापन


जानें, कौन हैं दलाई लामा
दलाई लामा तिब्बत के धर्मगुरु हैं। उनका जन्म 1935 में हुआ था। कहा जाता है कि जब वो 2 साल के थे, तब उन्हें पिछले दलाई लामा का पुनर्जन्म कहा गया। उन्हें 14वें दलाई लामा के रूप में पहचान मिली है। साल 1959 में तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद दलाई लामा वहां से भाग गए थे। इसके बाद से वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। दलाई लामा को साल 1989 में नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया था। दूसरी ओर चीन उन्हें अलगाववादी मानता है। उन्हें तिब्बत के लिए खतरा बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तिब्बत का तीसरा धर्मगुरु होगा 8 साल का मंगोलियाई बालक
87 साल के तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन को बड़ा झटका देते हुए तिब्बती बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु अमेरिका में जन्में 8 साल के मंगोलियाई बच्चे को बनाया है। दलाई लामा ने इस बच्चे को 10वें खलखा जेटसन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म बताया। ये जुड़वा बच्चों में से एक है। 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में नए धर्मगुरु के मिलने का समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में 600 मंगोलियाई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed