फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thugs are calling candidates in name of getting jobs in health department in Kabirdham

सावधान: हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरी लगवाने के नाम पर अभ्यर्थियों के पास आ रहे फोन, रुपये मांग रहे ठग

Thu, 14 Sep 2023 01:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरी लगवाने के नाम पर अभ्यर्थियों के पास फोन आने की सूचना मिली है। विभाग की तरफ से कहा गया है, इनसे सावधान रहें किसी को रुपये देने की जरूरत नहीं है।  भर्ती शासन द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार ही पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Thugs are calling candidates in name of getting jobs in health department in Kabirdham
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के हेल्थ डिपार्टमेंट में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-01 व ड्रेसर ग्रेड-02 के पदों पर भर्ती की जानी हैं। इसके लिए विभाग ने दावा-आपत्ति सूचना जारी की है। इस बीच सूची में शामिल अभ्यर्थियों के पास ऐसे फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनसे नौकरी लगवाने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम सूर्यवंशी ने बताया कि पदों में शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी कॉल के जरिए अभ्यर्थियों से रुपये की मांग की जा रही है, जिसकी सूचना विभाग को विभिन्न माध्यम से प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थी को सूचित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान मोबाइल नंबर या अनजान लोगों के बहकावे में आएं और किसी को भी रुपये न दें। क्योंकि विभाग कोई भी मोबाइल कॉल या सीधे संपर्क अभ्यर्थियों से नहीं करता है। उक्त पदों में भर्ती शासन द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


प्राप्त आवेदन के बाद इसी माह सितंबर में विभाग ने प्रारंभिक मेरिट सूची जारी की है। दावा-आपत्ति के लिए आठ सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। यह सूची कबीरधाम जिले के अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। वहीं, इन पदों के लिए पूरे प्रदेश से आवेदन आए हैं। कई दूसरे जिले के अभ्यर्थी के पास फोन भी गया है। विभाग को जानकारी मिलने पर सतर्क रहने सूचना जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed