फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three year-old girl missing from KPS school raipur, NSUI ruckus

KPS प्रबंधन की दूसरी बड़ी लापरवाही: वैन से बच्ची के गिरने के बाद अब मासूम स्कूल से लापता, NSUI ने किया हंगामा

Tue, 25 Apr 2023 10:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

रायपुर में कृष्णा किड्स एकेडमी टाटीबंध के बाद अब केपीएस किड्स की सड्डू ब्रांच में बच्चों के साथ लापरवाही का मामला आया है। स्कूल के दौरान ही तीन साल की बच्ची स्कूल से बाहर निकल गई। बाहर कुछ लोगों ने बच्ची को देखा और वॉट्सएग्रुप के जरिये बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी।

विज्ञापन
Three year-old girl missing from KPS school raipur, NSUI ruckus
स्कूल में हंगामा करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में कृष्णा किड्स एकेडमी टाटीबंध के बाद अब केपीएस किड्स की सड्डू ब्रांच में बच्चों के साथ लापरवाही का मामला आया है। स्कूल के दौरान ही तीन साल की बच्ची स्कूल से बाहर निकल गई। बाहर कुछ लोगों ने बच्ची को देखा और वॉट्सएग्रुप के जरिये बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। ग्रुप में बच्ची की फोटो देख माता-पिता घबरा गए, क्योंकि वह तो निश्चिंत थे कि उनकी बच्ची स्कूल में है। 

विज्ञापन


सूचना के बाद एनएसयूआई ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दी है। एनएसयूआई का कहना है ऐसे स्कूल को सबक सिखाने और इन स्कूलों पर कड़ी से कड़ी करवाई करवाने का काम अब NSUI करेगी । जिसके विरोध में केपीएस स्कूल सरोना में सैकड़ों  के संख्या में पहुंचे  एनएसयूआई लगातार हो रही केपीएस स्कूल के मनमानी और लापरवाही के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षक और एनएसयूआई आपस में  बहस  में भिड़े डायरेक्ट के नहीं मिलने पर एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता घंटों डटे रहे और हंगामा करते रहे। 
विज्ञापन


प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने बताया मोटी फीस लेने के बाद भी बच्चों की सुरक्षा के दृष्टि में  केपीएस किड्स सड्डू  में न बाउंड्रीवाल, फाटक, ना गार्ड, न सीसीटीवी है। ऐसे में केपीएस के सभी स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और सरकार के नियमों का पालन करने को कहा गया हैष अगर ऐसा नहीं होता है तो रायपुर के सभी केपीएस पर एनएसयूआई पहुंचेगी और तालाबंदी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में कुनाल दुबे, मोनू तिवारी, प्रशांत गोस्वामी, विशाल मानिकपुरी,  चिरंजीवी टंडन, हरीश पटनायक , पुनेश्वर लहरे , गावेश साहू , अनुज शुक्ला, विकाश पांडे , रजत ठाकुर , शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed