{"_id":"632b4c17cb60e472c803f621","slug":"three-passengers-killed-four-injured-after-bus-overturns-in-jashpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जशपुर में बस के पलटने से तीन यात्रियों की मौत, चार के घायल होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जशपुर में बस के पलटने से तीन यात्रियों की मौत, चार के घायल होने की खबर
Wed, 21 Sep 2022 11:08 PM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, जशपुर
एजेंसी, जशपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:08 PM IST
सार
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई। पत्थलगांव (जशपुर) से अंबिकापुर (पड़ोसी सरगुजा जिले में) जा रही निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और गोंडी गांव में पलट गई।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में बुधवार को एक बस के पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई। पत्थलगांव (जशपुर) से अंबिकापुर (पड़ोसी सरगुजा जिले में) जा रही निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और गोंडी गांव में पलट गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्रियों की पहचान बलराम लकड़ा (65), अनंत नागवंशी (55) और देवानंद (25) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाओं सहित चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।