{"_id":"3df33ae4-66ce-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"three-new-medical-colleges-will-build-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। इनमें एक सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेज होंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में खोला जाएगा। निजी मेडिकल कॉलेज रायपुर और दुर्ग में बनाये जायेंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2013-14 में तीनों नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा तीनों मेडिकल कॉलेजों की अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद परिषद की ओर से औपचारिक अनुमति मिलते ही तीनों कॉलेजों में नियमों के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अभी राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में संचालित हो रहे हैं। रायगढ़ में चौथे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने इस नये मेडिकल कॉलेज के लिए 769 पदों के सेटअप को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन