{"_id":"e81b02e3a8599e476e96e79ff92584cb","slug":"three-maoists-held-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल पर बस्तर जाता है मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल पर बस्तर जाता है मौत का सामान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में इनके पास से कारतूस और विस्फोटक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक रायपुर के रास्ते बस्तर पहुंचाया जाता है ये मौत का सामान।
इन नक्सलियों के पास जो मोबाइल मिले हैं पुलिस उनकी जांच कर रही है। इनके पास से पुलिस को एके47 की गोलियां और जिलेटिन रॉड के अलावा डिटोनेटर भी मिले हैं।
ये लोग मोटरसाइकिल पर ये हथियार लेकर बस्तर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इनको धर दबोचा और अब इनसे ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनको ये सामान कहां से मिला।
माना जा रहा है कि पहले भी रायपुर के रास्ते बस्तर तक हथियार पहुंचाए जाते रहे हैं। अब पुलिस इस बात की भी तफ्तीश करेगी कि इससे पहले कब कब हथियारों को बस्तर पहुंचाया गया।
विज्ञापन