{"_id":"6420809ccc581f3bc20ffa52","slug":"three-laborers-engaged-in-road-construction-died-due-to-electrocution-in-chhattisgarh-sakti-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मजदूरों को करंट लगा, तीन की मौत: रोड निर्माण के दौरान ले जा रहे थे मिक्सचर मशीन, 11 केवी तार से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मजदूरों को करंट लगा, तीन की मौत: रोड निर्माण के दौरान ले जा रहे थे मिक्सचर मशीन, 11 केवी तार से टकराई
Sun, 26 Mar 2023 10:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:57 PM IST
सार
हादसा होते देख आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पांचों मजदूरों को चांपा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार सेवक (28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिंह (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनों मजदूरों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में रविवार शाम करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसा सीसी रोड निर्माण के दौरान मिक्सचर मशीन ले जाते समय हुआ है। मशीन के 11 केवी तार की चपेट में आने से पांचों मजदूर झुलस गए थे। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत खम्हरिया में सरपंच की ओर से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था। काम खत्म होने के बाद रविवार शाम करीब 5 बजे मिक्सचर मशीन को पांच मजदूर खींचते हुए दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान मशीन के ऊपर का हिस्सा सड़क किनारे लगे 11केवी तार की चपेट में आ गया। इससे मशीन खींच रहे राजकुमार सेवक (28) पुत्र तिहारु राम सेवक, प्रेमलाल महिलांगे (20) पुत्र रामलाल महिलांगे, अजय सिंह (22) पुत्र धनेश्वर सिंह, परउ साहू (62) और नंदलाल सिदार (27) झुलस गए।
विज्ञापन
हादसा होते देख आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पांचों मजदूरों को चांपा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार सेवक (28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिंह (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनों मजदूरों की हालत गंभीर है। उनका इलाज अभी जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को तीनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन