फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three days youth festival begins in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल हुआ शुरू

Sun, 12 Jan 2020 10:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three days youth festival begins in Chhattisgarh
Youth Festival commences in Chhattisgarh - फोटो : Twitter

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल की शुरुआत रविवार को हो गई। राज्यपाल अनसुइया उइके ने इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस फेस्टिवल में 7000 से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस फेस्टिवल से उभरती प्रतिभाओं को प्रेरणा और उत्साह मिलेगा। आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल, लोक नृत्य, कलाकारी और संगीत के क्षेत्र में इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दृढ़ निश्चय से जिंदगी में आगे बढ़ता है, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का स्मारक बनाने के राज्य सरकार के फैसले की भी सराहना की। यह स्मारक डे भवन बुढ़ापारा में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। यह यूथ फेस्टिवल इसी उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर भी मौजूद थे।


विजेंदर ने इस मौके पर कहा कि खेल में कोई भी हारता नहीं है, खिलाड़ी या तो जीतता है या फिर सीखता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण खेलों को शामिल करने से फेस्टिवल को नई सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed