फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three brothers died due to wall collapse while playing in korba chhattisgarh

Chhattisgarh: कोरबा में दीवार गिरने से 3 भाइयों की मौत, घर के आंगन में खेल रहे थे तीनों

Tue, 04 Oct 2022 11:35 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Oct 2022 11:35 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्ची मिट्टी की दीवार पहले से कमजोर होगी और भीगने के कारण ढह गई। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। 
 

विज्ञापन
three brothers died due to wall collapse while playing in korba chhattisgarh
कोरबा में दीवार गिरने से तीन भाइयों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर शाम कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के चलते हादसा हुआ है। तीनों बच्चे आपस में सगे भाई थे। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन




आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो तीनों बच्चे नीचे दबे थे
जानकारी के मुताबिक, पाली विकासखण्ड के राहा बड़े बहरा गांव निवासी बसंत यादव सोमवार को अपने काम पर गया हुआ थ। जबकि पत्नी खेत गई हुई थी। इस दौरान उनके तीनों बच्चे रुकेश यादव (4), रितेश यादव (6) और रुपेश यादव (8) घर में ही थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे इसी दौरान तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंवे तो वहां दीवार गिरी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाले शव
पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाई तो तीनों बच्चे नीचे दबे मिले। बताया जा रहा है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में जानकारी लगने पर परिजन भी पहुंच गए। तीनों बच्चों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन भाइयों की मौत के बाद से हर कोई दुखी है। वहीं परिजनों की स्थिति भी सही नहीं है। एक हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन ली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed