फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three accused arrested for stealing paddy by breaking into FCI warehouse in Raipur

Raipur News: एफसीआई गोदाम में सेंध लगाकर धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 क्विंटल धान किया था पार

Tue, 10 Mar 2026 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 10 Mar 2026 11:11 AM IST
सार

रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम से धान चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में धान की बोरियां चोरी की थीं।

विज्ञापन
Three accused arrested for stealing paddy by breaking into FCI warehouse in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम से धान चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में धान की बोरियां चोरी की थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को कृषक सेवा सहकारी समिति से जुड़े कौशल साहू ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य खरीदी अभियान के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया था और उसे एफसीआई गोदाम धरसींवा में सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन


गोदाम में लगभग 3500 बोरी धान रखा गया था, जिनमें प्रत्येक बोरी में करीब 40 किलो धान भरा हुआ था। निरीक्षण के दौरान जब गोदाम की जांच की गई तो करीब 60 बोरी धान गायब मिली। जांच में सामने आया कि 6 मार्च की रात से 8 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धान की बोरियां चोरी कर लीं। चोरी किए गए धान का वजन करीब 24 क्विंटल और कीमत लगभग 74 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसींवा थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ग्राम परसतराई के एक दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी कि साबीर खान नाम का युवक अपने साथियों के साथ धान बेचने के लिए उसकी दुकान पर आया था।


सूचना के आधार पर पुलिस ने साबीर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों अमान खान, इरफान खान और एक अन्य युवक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 11 बजे उन्होंने एफसीआई गोदाम की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 50 से 60 बोरी धान निकालकर चोरी कर ली।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को 9 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
  • साबीर खान (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, बिजली ऑफिस के पास, धरसींवा
  • अमान खान (20 वर्ष), निवासी नुरानी चौक, पुराना शासकीय अस्पताल के सामने, धरसींवा
  • इरफान खान (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, मंडी के सामने, धरसींवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed