फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ajay Chandrakar upset with the reception given on the death of MLA, left the stage and sat among the workers

सीजी: विधायक के निधन पर स्वागत सत्कार से खफा अजय चंद्राकर, मंच छोड़ कार्यकर्ताओं के बीच बैठे

Sat, 31 Oct 2026 04:56 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर स्वागत-सत्कार से नाराज होकर मंच पर नहीं बैठे। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा के निधन का हवाला देते हुए उन्होंने आयोजन पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Ajay Chandrakar upset with the reception given on the death of MLA, left the stage and sat among the workers
कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और विधायक अजय चंद्राकर का अनोखा रुख देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्य वक्ता एवं भाजपा विधायक मंच पर बैठने के बजाय नीचे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए। इस पूरी घटना से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच गया। मंच पर नहीं बैठने के साथ ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


स्वागत कार्यक्रम पर जताई आपत्ति
अजय चंद्राकर ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही स्वागत सत्कार के आयोजन को लेकर अपनी खुली आपत्ति जाहिर की। उन्होंने अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा के निधन का हवाला देते हुए सवाल उठाए। विधायक का कहना था कि ऐसे दुखद समय में इस प्रकार के स्वागत सत्कार का कार्यक्रम आयोजित करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इसी वजह से उन्होंने मंच पर जाने से साफ मना कर दिया और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए। उनके इस कदम के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


मंत्री के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे मंच पर
कार्यक्रम के दौरान स्थिति को सामान्य करने के लिए मंच पर मौजूद मंत्री टंकराम वर्मा ने अजय चंद्राकर को ऊपर लाने का प्रयास किया। मंत्री ने मंच से हाथ जोड़कर उन्हें ऊपर आने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन इसके बावजूद विधायक अपनी जगह से नहीं उठे और नीचे ही बैठे रहे। पूरे आयोजन के दौरान वह कार्यकर्ताओं के बीच ही जमे रहे और मंच पर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed