{"_id":"64e7298ed2a99fcc680a11c3","slug":"threatened-to-kill-for-rs-500-three-accused-arrested-in-raipur-cg-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बदमाश बेखौफ: 500 रुपए के लिए दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बदमाश बेखौफ: 500 रुपए के लिए दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
सार
मामूली बातों पर चाकू-छुरी से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां तीन बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए देर रात एक युवक को लूट का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। मामूली बातों पर चाकू-छुरी से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां तीन बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए देर रात एक युवक को लूट का शिकार बनाया है। पांच सौ रुपए के लिए युवक की जान लेने के लिए तुले थे। गुंडों ने युवक से एक मोबाइल फोन और पांच सौ रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रार्थी ने तिल्दा-नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि बीते 22 अगस्त को अडानी पॉवर प्लांट जाने के लिए देर रात लगभग 1 बजे तिल्दा रेलवे स्टेशन पर आया। रात हो जाने से लॉज का बंदोबस्त के लिए लोगों को पूछा। लॉज से कुछ ही दूरी में 3 बदमाश बाइक सवार होकर आ रहे थे। बदमाशों ने प्रार्थी के सामने गाड़ी खड़ा कर पैसे मांगने लगे। वहीं पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थी के मना करने पर 2 बदमाशों ने युवक को पकड़ा और तीसरे ने जेब में हाथ डालकर पैसे और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस पर प्रार्थी पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में लग गई। इस दौरान गाड़ी नंबर से पुलिस ने बदमाशों को नेवरा शराब दुकान के पास से गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया। वहीं पूछताछ पर बदमाशों पांच सौ को खर्च करना और मोबाइल को छिपाकर रखना बताया। मोबाइल को ढूंढ कर पुलिस ने जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- उदित तिवारी 19 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.16 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
- मिर्जा सोहेल बेग 23 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.8 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
- राहुल वर्मा 21 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.16 सिनोधा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर