फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   this time mahasamund worked as baster for raman singh

बस्तर में बीजेपी की डूबी लुटिया, महासमुंद ने बचाया

Tue, 10 Dec 2013 02:19 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला,नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
this time mahasamund worked as baster for raman singh

छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का कांग्रेस का सपना फिर हकीकत में नहीं बदल पाया। बस्तर ने इस बार पार्टी को सपना पूरा करने का मौका जरूर दिया था, मगर महासमुंद ने कांग्रेस की जीती बाजी को फिर हार में बदल दिया और भाजपा को जीत दिला दी।

विज्ञापन


इस संसदीय सीट पर भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन कर न केवल बस्तर में हार की भरपाई की, बल्कि पांच मंत्रियों की हार के बाद भी भाजपा के हैट्रिक के सपने पर ग्रहण नहीं लगने दिया।
विज्ञापन


गत विधानसभा चुनाव में राज्य में रमन सरकार की सत्ता बरकरार रखने वाले बस्तर क्षेत्र ने इस बार रमन सरकार की विदाई का रोडमैप तैयार कर दिया था।

इस बार नहीं चली रमन की 'आदिवासी एक्सप्रेस'


बीते चुनाव में इस क्षेत्र की 12 में से 11 सीटें हासिल करने वाली भाजपा इस बार यहां महज चार सीट ही हासिल कर पाई।

प्रथम चरण के अंतर्गत इस क्षेत्र में पड़े वोट के बाद से ही रमन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। मगर इस बार महासमुंद ने बस्तर वाली भूमिका निभा कर भाजपा की हैट्रिक पूरा करने का सपना साकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आठ विधानसभा सीटों वाले इस संसदीय क्षेत्र में पिछली बार महज एक सीट हासिल करने वाली भाजपा ने इस बार छह सीटें हासिल की।

एक सीट पर भाजपा का बागी उम्मीदवार जीता। बीते चुनाव में यहां सात सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज एक सीट ही हासिल कर पाई।

अंत में महासमुंद संसदीय क्षेत्र के परिणामों ने ही कांग्रेस की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। राज्य के मैदानी इलाकों के अन्य संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन कमोबेश पहले जैसा ही रहा।


सरकार के पांच मंत्रियों को करारी हार का सामना करना पड़ा तो ज्यादातर विधायकों को टिकट देने का फैसला भी गलत साबित हुआ। महासमुंद की 8 में से 6 सीटों पर मिली जीत ने बाजी पलट दी वरना बस्तर ने रमन सरकार का निपटारा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed