फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves target two shops in Korba Chhattisgarh theft goods worth three lakhs

Chhattisgarh: एक ही रात में ज्वेलरी शॉप और मोबाइल दुकान पर चोरों ने बोला धावा, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी

Sat, 31 Dec 2022 03:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 31 Dec 2022 03:40 PM IST
सार

चोरों ने ढीलू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एंड एसेसरी और राधिका ज्वेलर्स में धावा बोलते हुए चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए, जबकि ज्वेलरी शॉप में चोर चोरी करने में कामयाब नहीं रहे।

विज्ञापन
Thieves target two shops in Korba Chhattisgarh theft goods worth three lakhs
इसी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष के अंतिम दिन चोरों ने रामपुर पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है। बीती रात चोरों ने कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थित ढीलू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एंड एसेसरी और राधिका ज्वेलर्स में धावा बोलते हुए चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए, जबकि ज्वेलरी शॉप में चोर चोरी करने में कामयाब नहीं रहे। रामपुर चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित इन दुकानों से चोरी होना कहीं न कहीं पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक कोसाबाड़ी चौक और निहारिका चौक पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, इसके बावजूद चोरी होना समझ से परे है। कोसा बाड़ी चौक पर संचालित राधिका ज्वेलर्स में चोरी के असफल प्रयास में यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक की हरकत कैद हुई है। जो मुख्य द्वार पर लगे ताला को तोड़ने के बाद शटर खोलने का प्रयास करते दिख रहा है। दुकान के संचालक शेखर सोनी ने बताया कि उनके शॉप में चोरी का असफल प्रयास हुआ है।
विज्ञापन


चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्य मार्ग से लगी दुकान भी निशाने पर हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक से सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक का चेहरा कैद हुआ है। सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा देख सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिस पर मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed