{"_id":"68fdf7f2c67c1cbe7007a1c3","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-40-000-from-a-house-under-construction-police-investigating-in-raigarh-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोरों ने 40 हजार के सामान पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोरों ने 40 हजार के सामान पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 26 Oct 2025 03:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:59 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने तमनार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस थाना तमनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने तमनार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुमन बाला पटनायक, निवासी मंदिर चौक रायगढ़, ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके द्वारा देवरास के पास पैतृक भूमि पर मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान चोरी कर लिए।
चोरों ने घर में रखे सबमर्सिबल पंप (0.5 एचपी), उससे जुड़े केबल वायर, और फर्नीचर निर्माण में उपयोग होने वाले दो कार्टन सामान पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पर तमनार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(2) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।