फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole crown and chhatra breaking lock of Shri Shyam temple in Korba

Theft in Shree Shyam Mandir : मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट व छत्र चुरा ले गए चोर

Fri, 21 Jul 2023 05:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

कोरबा जिले में श्री श्याम मंदिर में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने भगवान श्री श्याम की प्रतिमा से मुकुट और छत्र चुरा लिया है। मंदिर समिति ने घटना की सूचना कटघोरा थाना में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Thieves stole crown and chhatra breaking lock of Shri Shyam temple in Korba
श्री श्याम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा थाना क्षेत्र के कोरबा मार्ग पर सलोरा के पास स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान श्री श्याम का मुकुट व प्रतिमा के ऊपर लगा छत्र को चोरी कर लिया। जब सुबह 4 बजे श्री श्याम मंदिर के पुजारी जितेंद अग्रवाल उठकर मंदिर गए तो उन्होंने मंदिर व गर्भगृह का ताला टूटा हुआ देखा। मंदिर में जब घुसे तो भगवान श्री श्याम का मुकुट और ऊपर लगा छत्र उन्हें गायब मिला। मंदिर परिसर में मिट्टी लगे पैरों के निशान भी पाए गए हैं। 

विज्ञापन


श्री श्याम मंदिर के पुजारी जितेंद अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने मंदिर के पीछे से दीवार कूद कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के मुकुट और छत्र चोरी कर लिए, जिसकी कीमत लगभग 2 से ढाई लाख रुपये है।  पुजारी ने बाताया कि उन्होंने व मंदिर समिति के सदस्यों ने कटघोरा थाना पहुंचकर चोरी की सूचना दर्ज कराई। 
विज्ञापन


एएसआई पीएस गभेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। मंदिर परिचालक के शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed