{"_id":"62945d529c721b1734529100","slug":"thief-theft-goods-from-raipur-ias-ips-judge-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Crime: रायपुर में चोरों का आतंक, IAS-IPS और जज के घर को भी नहीं छोड़ा, पड़ोस का भिखारी निकला शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Crime: रायपुर में चोरों का आतंक, IAS-IPS और जज के घर को भी नहीं छोड़ा, पड़ोस का भिखारी निकला शातिर
Mon, 30 May 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 AM IST
सार
भीषण गर्मी के बीच अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद चोरों ने अंजाम दे दिया। हालांकि चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे आईएस, आईपीएस और जज के घर में भी चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी तरह का एक और खुलासा हुआ है जहां चोरों ने अधिकारी के घर के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप को काटकर साथ ले गया। भीषण गर्मी के बीच अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद चोरों ने अंजाम दे दिया। हालांकि चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भिखारी निकला चोर
पुलिस की टीम को जब इस चोरी का पता चला तो सभी के हाथ-पांव फुल गए। पुलिस ने जांच के लिए सबसे पहले CCTV की फुटेज को खंगाला जिसके बाद तुरंत चोर के हुलिया का पता चल गया। चोर कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला भिखारी निकला। ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री वॉल के पास ही कपड़े का शेड बनाकर पिछले कई महीनों से रह रहा है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बगल के साईं मंदिर के पास लोगों से भीख मांगता है। इसके साथ ही वह आस-पास से कचरा बीनकर कबाड़ियों को बेचा करता था।
विज्ञापन
एसी के कॉपर पाइप के दाम अधिक मिलता है इसलिए चोरी की
चोर ने कहा कि मैंने कबाड़ वाले के पास एसी के कॉपर पाइप बिकते देखे थे, इसका दाम भी अधिक मिलता है। बस इसी वजह से चोर ने इस घटना को अंजाम दिया।