फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   These five wards There will be no water supply in Raipur

Chhattisgarh: रायपुर के इन पांच वार्डों में आज शाम को नहीं होगी पानी की सप्लाई, ये रही बड़ी वजह

Tue, 28 Feb 2023 03:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

एक बार फिर पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ेगा। रायपुर नगर निगम के जोन दो और सात में आज शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस वजह से इन जोन को निवासियों को फिर परेशानी होगी। इसके पीछे की वजह दोपहर में 3500 किलोलीटर क्षमता वाले प्रभात टाकीज पानी टंकी के वाल्ब को बदलकर साफ-सफाई करनी बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
These five wards There will be no water supply in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक बार फिर पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ेगा। रायपुर नगर निगम के जोन दो और सात में आज शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस वजह से इन जोन को निवासियों को फिर परेशानी होगी। इसके पीछे की वजह दोपहर में 3500 किलोलीटर क्षमता वाले प्रभात टाकीज पानी टंकी के वाल्ब को बदलकर साफ-सफाई करनी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जोन दो के कमिश्नर डॉ. आरके डोंगरे ने बताया कि पानी टंकी से संबंधित क्षेत्रों में छह बजे होने वाली पानी सप्लाई ठप रहेगी। बुधवार सुबह से पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यदि कहीं पर ज्यादा पेयजल संकट की शिकायत मिलती है , तो पानी टैंकर से आपूर्ति होगी। बता दें कि गंज पानी टंकी से जोन दो के तहत मौदहापारा, फाफाडीह और चूनाभटठी और जोन सात के समता कालोनी और केलकरपारा स्टेशन रोड में पानी की सप्लाई होती है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में गर्मी से पहले पेयजल सप्लाई की कोशिश तेज कर दिए गए हैं। शंकरनगर, देवेंद्रनगर, बैरनबाजार, भनपुरी ओल्ड, डंगनिया, ईदगाहभाठा और रायपुरा में टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही जलापूर्ति की जाएगी। कुकुरबेड़ा में अमृत मिशन योजना के तहत पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई हैा। सुबह में भी पेयजल की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed