{"_id":"672f5c70de86dc5bac08cf13","slug":"there-was-a-stir-after-body-of-an-elderly-woman-was-found-inside-house-in-sakti-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: घर के अंदर बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई ये आशंका, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: घर के अंदर बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई ये आशंका, जांच जारी
Sat, 09 Nov 2024 06:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:28 PM IST
सार
सक्ति जिले के ग्राम धमनी में घर के अंदर बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर में चोरी के मकसद से घुसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सक्ति जिले के ग्राम धमनी में घर के अंदर बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर में चोरी के मकसद से घुसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई जुटी है।
विज्ञापन
हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला मंगली बाई मित्तल घर में अकेली रहती थी। तीन वर्ष पहले पति का देहांत होने के बाद अपने मायके में ही रहती थी इनके कोई बच्चे नहीं है। आज शनिवार की सुबह मृतका का बड़ा भाई गाय से दूध निकालने के लिए पहुंचा तो देखा कि मंगली बाई जमीन पर पड़ी हुई थी उसके कान से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
