{"_id":"681aeac84ce48b50c80709a2","slug":"there-is-a-possibility-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-these-areas-of-chhattisgarh-for-next-five-days-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट
Wed, 07 May 2025 10:38 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 May 2025 10:38 AM IST
सार
CG Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कुछ जगहों में तेज धूप और भीषण गर्मी, तो कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिर रहे हैं। आज बुधवार की शाम में मौसम करवट लेने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कुछ जगहों में तेज धूप और भीषण गर्मी, तो कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिर रहे हैं। आज बुधवार की शाम में मौसम करवट लेने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 9.5 किमी ऊपर बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मौसम बदलने से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों में अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद चार दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों तक दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
आज बुधवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।