फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft of 70 thousand rupees in SBI customer service center in Korba

Korba News: एक साल बाद फिर उसी ग्राहक सेवा केंद्र को बनाया निशाना, लॉकर तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये किए पार

Thu, 14 Sep 2023 02:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Sep 2023 02:17 PM IST
सार

जिला जेल के पास संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लॉकर में रखे 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Theft of 70 thousand rupees in SBI customer service center in Korba
ग्राहक सेवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोरबा जिला जेल के पास संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लॉकर में रखे 70 हजार रुपयों को चुरा लिए। साल भर पहले भी सितंबर माह में यहां चोरी की वारदात सामने आई थी। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक सुबह आया तब उसे घटना की जानकारी हुई। संचालक तुरंत सीविल लाईन थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। साल भर पहले सितंबर माह में ही ग्राहक सेवा केंद्र में रात के वक्त चोरों ने छज्जा तोड़कर दो लाख 80 हजार रुपये की चोरी कर ली थी, जिसकी रिकवरी अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि उस मामले में आरोपियों ने करीब 40 हजार रुपये नगदी रकम झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए थे। संचालक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


संचालक विकास कुमार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर अपने घर चला गया। सुबह-सुबह वापस लौटा और ताला खोलकर देखा तो दीवार और लॉकर टूटा हुआ है। लॉकर से 70 हजार रुपये गायब मिले। घटना की सूचना उसने 112 को दी। मौके पर 112 पुलिस ने संबंधित सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed