फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The tourism department will first time have 50 guide, students are also training

पर्यटन विभाग पहली बार रखेगा 50 गाइड, स्टूडेंट्स भी ले रहे ट्रेनिंग

Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The tourism department will first time have 50 guide, students are also training
चंडीगढ़ रॉक गार्डन में घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला

शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या को बढ़ता देख प्रशासन भी उन्हें सुविधाएं मुहैया करवाने में जुट गया है। पर्यटन विभाग पहली बार 50 प्रोफेशनल गाइड रखेगा।  प्रोफेशनल गाइड के पहले बैच की फर्स्ट फेज की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। सेकेंड फेज पूरा होते ही गाइड पर्यटकों की खिदमत करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


सभी गाइड की पूरी जानकारी प्रशासन की वेबसाइट पर मौजूद होगी। जिस पर विजिट कर कोई भी पर्यटक गाइड ले सकता है। इसके अलावा सभी पर्यटन सेंटरों पर भी लिस्ट लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यटकों को घंटों के हिसाब से गाइड मिल सकेगा। उसकी फीस भी प्रति घंटे के हिसाब से ही होगी। फीस कितनी होगी, यह प्रशासन तय करेगा। पहले फेज में 6 गाइड को ट्रेनिंग दी जा रही है। गाइड को साफ्ट स्किल, आर्कियोलॉजिकल और हिस्टोरिकल आधारित ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए होंगे विशेष पैकेज

The tourism department will first time have 50 guide, students are also training
रॉक गार्डन चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
सीआईएचएम दे रहा प्रशिक्षण
चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम) गाइड को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दे रहा है तो गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर गाइड को चंडीगढ़ के इतिहास और आर्किटेक्ट वर्क की खासियतों से रूबरू करवाएगा। 

स्टूडेंट्स, रिटायर्ड अधिकारी और कई दूसरे वर्गों से जुड़े लोग सिटी ब्यूटीफुल में गाइड बनना चाहते हैं। उन्हें अभी हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में पारंगत बनाया जा रहा है। बाद में जरूरत के हिसाब से दूसरी भाषाएं भी शुरू की जाएंगी।

पर्यटकों के लिए होंगे विशेष पैकेज
दूसरे राज्यों की तरह यूटी प्रशासन भी पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष पैकेज तैयार कर रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि चंडीगढ़ ट्रांसिट प्वाइंट से हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर और पंजाब जाने वाले पर्यटकों को दो दिन चंडीगढ़ में रोका जाए। 

इसके लिए दो दिन और तीन रातों का पैकेज होगा। पैकेज में रहने, खाने-पीने और घुमाने की सुविधा मिलेगी। अभी पैकेज का रेट तय नहीं हुआ है।

इस साल साढ़े 6 लाख पर्यटक आ चुके चंडीगढ़

The tourism department will first time have 50 guide, students are also training
रॉक गार्डेन - फोटो : file photo
इस साल साढ़े 6 लाख पर्यटक आ चुके चंडीगढ़
जुलाई 2016 तक देश-विदेश से साढ़े 6 लाख पर्यटक सिटी ब्यूटीफुल का दीदार करने आ चुके हैं। जिनमें से 6 लाख 32 हजार 607 पर्यटक देश के ही विभिन्न हिस्सों से रहे। 

जबकि 16 हजार 916 विदेशी पर्यटक रहे। जुलाई में कैपिटल काम्प्लेक्स को यूनेस्को की तरफ से वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला। जिसके बाद पर्यटकों का रुझान चंडीगढ़ की ओर बढ़ा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरा अभियान तैयार किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों को प्रोफेशनल गाइड भी मिलने लगेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed