फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The Maoists had surrendered millions 'reward'

सरेंडर करने वाले नक्सली कमांडर की लगी लॉटरी

Wed, 20 May 2015 05:34 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
The Maoists had surrendered millions 'reward'

छत्तीसगढ़ के जंगलों में बंदूक के जरिए तहलका मचाने वाले बड़े नक्सली कमांडर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरकार की ओर से कमांडर पर पांच लाख का ईनाम घोषित था।

विज्ञापन


बताया गया है कि सरकार की नई नीति के तहत इस इनाम को उसे ही दे दिया जाएगा। इसके अलावा केन्द्र सरकार की सरेंडर कम रिहबिलिटेशन स्कीम के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को डेढ़ लाख रुपये की रकम अतिरिक्त दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एसएलआर (सेल्फ लोडेड रायफल) के साथ सरेंडर करने वाले नक्सली को एसएलआर का समर्पण करने पर भी डेढ़ लाख की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही आत्मसर्पण के बदले में नक्सली को कुल आठ लाख रुपये की रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरम घाटी के हमले में भी शामिल था आतंकी

The Maoists had surrendered millions 'reward'

समर्पण करने वाला नक्‍सली किरण उर्फ कमलेश, उर्फ सन्नू पोटाम उम्र 26 वर्ष ग्राम कारचैली पटेलपुरा थाना गंगालूर जिला बीजापुर है। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक एसआरपी कल्‍लूरी और पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा कमलोचन कश्यप के सामने समर्पण के दौरान कमलेश ने बताया कि नक्‍सलियों की खोखली नीतियों में उसका विश्वास नहीं रहा।

यही कारण है इससे आजिज आकर वह नक्‍सलवाद की राह छोड़ रहा है। कमलेश उर्फ सन्नू साल 2005 में एलओएस कमांडर हरिराम के नेतृत्व में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था। इस दौरान नक्सलियों के साथ वह कई बड़ी आतंकी घटनाओं में शामिल रहा।

जिनमें साल 2013 में जीरम घाटी का हमला भी शामिल रहा जिसमें छत्तीसगढ़ के अधिकतर बड़े कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई थी। इसके अलावा वह पिछले माह हुए ब्लास्ट की घटना में भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed