फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The discovery of a watchman's body near a pond in Abhanpur is a sensation. Murder or accident? Police are inve

Crime News: अभनपुर में तालाब किनारे चौकीदार का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Tue, 04 Aug 2026 04:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Aug 2026 04:27 PM IST
सार

अभनपुर के टोकरो गांव में तालाब किनारे चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद होगा।
 

विज्ञापन
The discovery of a watchman's body near a pond in Abhanpur is a sensation. Murder or accident? Police are inve
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र स्थित टोकरो गांव में तालाब के पास एक चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक पिछले छह महीने से तालाब की निगरानी का काम कर रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टोकरो गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के पास एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के बरगढ़ जिले के तोरला गांव का रहने वाला था और पिछले करीब छह महीने से टोकरो गांव के तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब के पास उसका शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत की परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार या पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed