फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi declared Chief Ministerial face of Maha Alliance: Bhupesh said right decision on right time

'तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित': भूपेश बोले- सही समय पर सही निर्णय,बीजेपी पर साधा निशाना

Thu, 23 Oct 2025 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 03:31 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Tejashwi declared Chief Ministerial face of Maha Alliance: Bhupesh said right decision on right time
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहार में तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा होने पर कहा कि इसे कहते हैं सही समय पर सही निर्णय। आज पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है और उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? लेकिन एनडीए का चेहरा कौन है? नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अभी भी एनडीए का चेहरा घोषित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले दिनों चर्चा में कहा कि अमित शाह ने नीतीश कुमार को क्या धमकी दी, चिराग पासवान को क्या धमकी दी, जीतन राम मांझी को क्या धमकी दी कि सबकी बोलती बंद है... हम खुलकर बात कहते हैं। वहां(एनडीए) बोलने की आजादी नहीं है। भाजपा या एनडीए में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।





उन्होंने कहा कि बेटा जेल में है। उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। मुझे तो छोड़ो, मेरे परिवार, रिश्तेदार या करीबियों को भी बेटे चैतन्य बघेल से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कैसे दीवाली मनेगी?  उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, लेकिन दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

पूर्व सीएम बघेल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे “एक पिता की वेदना” बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed