{"_id":"64ccb071865ab7503402b584","slug":"teenager-committed-suicide-by-hanging-in-korba-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकता मिला बेटी का शव : 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, घर में थी अकेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकता मिला बेटी का शव : 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, घर में थी अकेली
Fri, 04 Aug 2023 01:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:32 PM IST
सार
कोरबा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका चंचल यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर अकेली ही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका चंचल यादव के पिता अशोक यादव ने बताया कि सुबह-सुबह वह घर से काम पर चला गया था। उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुईं थी। वहीं, उसकी बेटी चंचल यादव घर पर अकेली थी। बाहर से उसकी मां जब घर लौटी तब उसने देखा कि चंचल का शव घर पर पंखे से लटक रहा है। पत्नी ने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को देने के साथ ही उसे दी। अशोक यादव ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चंचल के शव को फंदे से उतारा और पंचानाम करके उसे पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता अशोक यादव ने बताया कि उसकी बेटी ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया उसे भी नहीं पता है। चंचल यादव आठवीं पास होने के बाद एस साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ महीने पहले सड़क हादसा उसका दायां पैर फैक्चर हो गया था, जिससे वह बेहद परेशान भी रहा करती थी। चंचल यादव आपस में चार भाई बहन थी। दो का विवाह हो गया है, जबकि चंचल तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन