फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teen girls want to marry

बचपन की सहेलियां, करना चाहती हैं आपस में शादी!

Mon, 21 Apr 2014 01:32 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Teen girls want to marry

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बारे में खोजबीन की और उन्हें जशपुर से खोजकर उनके माता-पिता को सौंपा गया।

विज्ञापन


पर कहानी में अजीबोगरीब मोड़ तब आया, जब दोनों पुलिस के पास पहुंच गईं और उन्होंने कहा कि उन्हें साथ रहने दिया जाए।

जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वालीं लड़कियां बचपन से साथ पली-बढ़ी हुई हैं। लेकिन समय के साथ परिवार वालों को उनकी नजदीकी पसंद नहीं आई और उन्होंने रोक-टोक की, तो दोनों घर से भाग खड़ी हुईं।

विज्ञापन

करना चाहती हैं शादी

Teen girls want to marry

लड़कियों ने पुलिस में शिकायत की कि परिवार वालों को हमारे रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद वे हमारा शोषण कर रहे हैं।

दोनों लड़कियों ने कहा कि वे साथ ही रहना चाहती हैं और शादी करना चाहती हैं। फिलहाल पुलिस कस्टडी में दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़िकयां इस वक्त नाबालिग हैं, इसलिए वे तय नहीं कर सकती हैं कि वे किसके साथ जिंदगी बिताना चाहती हैं या शादी करना चाहती हैं। दोंनों की काउंसलिंग कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें समझाया जा सके।

हैरत में पुलिस

Teen girls want to marry

कुछ दिन पहले स्थानीय पुलिस के पास 15 साल की लड़की की गुमशुदगी की शिकायत लिखाई गई। पुलिस खोजबीन में पता चला कि गुम हुई लड़की की एक और 17 साल की दोस्त भी गुमशुदा है।

पुलिस ने जांच-पड़ताल कर गुमशुदा लड़कियों को खोज निकाला और घरवालों को सौंप दिया। लेकिन अब पूरा मामला पलट गया है, क्योंकि दोनों लड़कियां आपस में शादी करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed