{"_id":"61751efe90b72161c07a01f6","slug":"teachers-carry-mid-day-meal-ration-in-remote-village-of-balrampur-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: कंधों पर मिड डे मील का राशन लादकर पानी में पैदल चले शिक्षक, सरकार से सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: कंधों पर मिड डे मील का राशन लादकर पानी में पैदल चले शिक्षक, सरकार से सड़क बनाने की मांग
Sun, 24 Oct 2021 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में सड़क नहीं होने की वजह से आम लोगों के साथ-साथ बच्चों और शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में सड़क नहीं होने की वजह से शिक्षक मिड डे मील का राशन कंधों पर लादकर स्कूल ले जा रहे हैं। शिक्षकों का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
नहर पारकर राशन ले जाते शिक्षक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षकों के कंधों पर पानी हेलकर मिड डे मील का राशन ले जाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक आठ किलोमीटर पैदल चलकर मिड डे मील का राशन ले जा रहे हैं। सड़क नहीं होने की वजह से शिक्षक पानी हेलकर राशन ले जा रहे हैं। शिक्षकों ने शासन से सड़क बनाने की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो शिक्षकों ने कंधों पर मध्याह्न भोजन का राशन ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सुशील यादव और पंकज अपने कंधों पर मध्याह्न भोजन का राशन ले जा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों की वजह से यहां पर आना जाने की सुविधा नहीं है। पहाड़ी इलाके में स्कूल होने की वजह से यहां के छात्रों को भी कठिनाई होती है। जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का ने कहा कि दोनों शिक्षकों का यह प्रयास वाकई सराहनीय है। दोनों शिक्षकों के कार्य को सलाम करता हूं।
विज्ञापन
सुशील यादव और पंकज अपने कंधों पर मध्याह्न भोजन का राशन ले जा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों की वजह से यहां पर आना जाने की सुविधा नहीं है। पहाड़ी इलाके में स्कूल होने की वजह से यहां के छात्रों को भी कठिनाई होती है। जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का ने कहा कि दोनों शिक्षकों का यह प्रयास वाकई सराहनीय है। दोनों शिक्षकों के कार्य को सलाम करता हूं।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Teachers in a remote village of Balrampur dist carry Mid-Day Meal ration on their shoulders for 8 km crossing mountain, streams
विज्ञापन विज्ञापन
"We want to ensure that village school students get mid-day meals. We request govt to build a road to the village," says school teacher pic.twitter.com/cyavFj6XT4— ANI (@ANI) October 24, 2021