{"_id":"681e11aad3578a68db0fb5f5","slug":"teacher-nisha-khobragade-suspended-in-dhamtari-on-charges-of-beating-students-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा में लापरवाही: स्कूल में सोती और बच्चों को पीटती थी शिक्षिका, शिक्षा विभाग ने किया निलंबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा में लापरवाही: स्कूल में सोती और बच्चों को पीटती थी शिक्षिका, शिक्षा विभाग ने किया निलंबत
Fri, 09 May 2025 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 May 2025 08:01 PM IST
सार
धमतरी में शिक्षिका निशा खोब्रागढ़े को छात्रों से मारपीट, कक्षा में लापरवाही और अभिलेखों में हेरफेर के आरोप में निलंबित किया गया। पूर्व में भी सस्पेंड होने के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
धमतरी जिले के एक प्राथमिकशाला में शिक्षिका निशा खोब्रागढ़े द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले सामने आए हैं। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका पर स्कूल में देर से आने, कक्षा में मोबाइल चलाने, सोने, बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतने, छात्रों के साथ मारपीट करने और अभिलेखों में अनधिकृत कट-छांट करने जैसे गंभीर आरोप थे। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिक्षिका को उनके इस आचरण के लिए पूर्व में भी निलंबित किया गया था, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन