{"_id":"62786f3e190f9c7f0678e625","slug":"teacher-did-obscene-act-with-14-year-old-girl-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार
Mon, 09 May 2022 07:05 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 07:05 AM IST
सार
परिजनों ने थाने आकर अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी टीचर को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सारा में एक अध्यापक ने अपनी मर्यादा लांघते हुए 14 साल की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अध्यापक विनोद राय अक्सर मोटरसाइकिल पर छात्रा को स्कूल लेकर आता था।
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत
रोज की तरह 19 अप्रैल को भी छात्रा स्कूल जाने सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान शिक्षक विनोद राय बाइक से आया और साथ में स्कूल चलने के लिए बोला। इस पर छात्रा उसके साथ बाइक पर बैठ गई। इसके बाद कुछ दूरी पर शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
टीचर ने उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल
हालांकि उस छात्रा ने डर की वजह से उस समय कुछ नहीं बोला। लेकिन छात्रा के मुताबिक टीचर ने उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला साथ ही पैसे और गाड़ी का लालच दिया। लेकिन छात्रा ने कुछ भी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच टीचर समझ गया कि छात्रा किसी को घटना के बारे में बता न दे इसलिए उसने छात्रा को 500 रुपये का नोट दिया और चुप रहने को कहा। टीचर के डर से उसने स्कूल में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन घर आकर उसने अपने परिजनों को सब बता दिया।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
परिजनों ने थाने आकर अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 354 और पॉस्को के तहत एफआईआर की है। आरोपी टीचर को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।