फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   tarzan of baster died

बस्तर के 'टार्ज़न' ने दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 19 Sep 2013 12:05 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर Updated Thu, 19 Sep 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
tarzan of baster died

बस्तर के 'टार्ज़न' कहे जाने वाले चेंदरू का बुधवार को निधन हो गया। वो महीने भर से जगदलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे, जहां वो 13 अगस्त को लकवा मारने के बाद से भर्ती थे।

विज्ञापन


चेंदरू ने 1957 में ऑस्कर अवार्ड विजेता आर्ने सक्सडॉर्फ की स्वीडिश फिल्म ‘एन द जंगल सागा’ में काम किया था।

इस फ़िल्म में 10 साल के चेंदरू ने बाघों और तेंदुओं के साथ काम किया था।

उनके निधन पर 'बस्तर बैंड' के संचालक अनूप रंजन पांडेय ने कहा है कि चेंदरू के निधन के साथ ही एक इतिहास का अंत हो गया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और बस्तर को पहली बार किसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी थी।

सबसे बड़े हीरो
अनूप रंजन पांडेय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ी में सैकड़ों फिल्में बन रही हैं, लेकिन चेंदरू रुपहले परदे के सबसे बड़े छत्तीसगढ़िया हीरो बने रहेंगे।

आर्ने सक्सडॉर्फ की स्वीडिश फिल्म ‘एन द जंगल सागा’ में लगभग 10 बाघ और आधा दर्जन तेंदुओं का उपयोग किया गया था।

फ़िल्म में दिखाया गया था कि किस तरह चेंदरू का दोस्त गिंजो एक मानवभक्षी तेंदुए को मारते हुए ख़ुद मारा गया और उसके बाद किस तरह चेंदरू की बाघ और तेंदुओं से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


जब फ़िल्म का प्रदर्शन हुआ तो चेंदरू को भी स्वीडन समेत कई देशों में ले जाया गया।

साल 1958 में कान फिल्म फेस्टिवल में भी यह फ़िल्म प्रदर्शित हुई। कभी गढ़बेंगाल गांव से कभी बाहर नहीं गए चेंदरू फ़िल्म की वजह से महीनों विदेशों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में मशहूर
चेंदरू ने एक बार बातचीत में बताया था कि किस तरह विदेश में लोग उन्हें देखने आते थे और हैरान हो जाते थे कि इतना छोटा बच्चा बाघ के साथ रहता है, खाता-पीता है और उसकी पीठ पर बैठकर जंगल में घूमने की बातें करता है। चेंदरू रातों रात दुनिया भर में मशहूर हो गए।


चेंदरू को आर्ने सक्सडॉर्फ गोद लेना चाहते थे और इसके लिए उनकी पत्नी एस्ट्रीड सक्सडॉर्फ भी तैयार थीं। लेकिन दोनों के बीच तलाक के बाद फिर किसी ने चेंदरू को पूछा तक नहीं।

चेंदरू को बुढ़ापे में भी उम्मीद थी कि एक दिन उन्हें तलाशते हुए आर्न सक्सडॉर्फ गढ़बेंगाल गांव ज़रूर आएंगे।

लेकिन 4 मई 2001 को आर्ने सक्सडॉर्फ की मौत के साथ ही चेंदरू की यह उम्मीद भी टूट गई और आज बस्तर का यह टार्ज़न भी हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed