फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Swara Bhaskar web series 'Mrs Falani' Auspicious time in Raipur

स्वरा भास्कर की बेव सीरीज 'मिसेज फलानी' का रायपुर में शुभ मुहूर्त, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे आशिक हैं ट्रोलर्स'

Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली वेब सीरीज 'मिसेज फलानी' का मुहूर्त मंगलवार को राजधानी रायपुर में हुआ। इस दौरान स्वरा भास्कर और फिल्म के निर्देशक मनीष किशोर के अलावा शहर की कई नामी-गिरामी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Swara Bhaskar web series 'Mrs Falani' Auspicious time in Raipur
बेव सीरीज 'मिसेज फलानी' के शुभ मुहूर्त में पूजा करती एक्ट्रेस स्वरा भास्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली वेब सीरीज 'मिसेज फलानी' का शुभ मुहूर्त मंगलवार को राजधानी रायपुर में हुई। इस दौरान स्वरा भास्कर और फिल्म के निर्देशक मनीष किशोर के अलावा शहर की कई नामी-गिरामी हस्तियां भी मौजूद रहीं। वेब सीरीज 'मिसेज फलानी का शुभ मुहूर्त शॉट रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी के हाथों संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस मौके पर स्वरा भास्कर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी आगामी वेब सीरीज  की शूटिंग को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। यह एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। यहां की सरकार प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है, जो काफी सराहनीय है। मैं उम्मीद करती हूं कि बॉलीवुड के और भी मेकर्स देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आएं और राज्य की खूबसूरती को कैमरे में कैद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में हुईं थी ट्रोल
मीडिया से चर्चा के दौरान स्वरा भास्कर ने ट्रोलिंग पर खुश होकर कहा कि इतनी मेहनत मेरी पीछे कोई करें, कौन करता है इतनी मेहनत बताइए। आशिक ही करते हैं मैं इस प्रेम के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं। हाल ही में स्वरा भारतीय सेना, पठान मूवी से जुड़े चर्चित विवादों पर बयान देने के लिए ट्रोल हुई थींं। स्वरा ने आगे कहा कि जिन लोगों को फालतू की बातें करनी है, वो करेंगे ही। मैं ये सब सोचकर समय खराब नहीं करती। स्क्रिप्ट में लिखी बात को शिद्दत से अदा करूं यही मेरा धर्म है। स्क्रिप्ट को ध्यान से पढ़कर हम काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed