{"_id":"64313cdeb607f99644075f43","slug":"swami-prasad-maurya-who-commented-on-ramcharitmanas-was-surrounded-in-raipur-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का घेराव, करनी सेना ने की नारे-बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का घेराव, करनी सेना ने की नारे-बाजी
Sat, 08 Apr 2023 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:37 PM IST
सार
करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्वामी प्रसाद मौर्या को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा प्रभु राम के ननिहाल की इस पावन धरा पर कदम रखने का दुस्साहस न करें। नहीं तो परिणाम गंभीर होगा।
विज्ञापन
करणी सेना छत्तीसगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचरितमानस पर भद्दी टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के आगमन रायपुर में हुआ। उसके विरुद्ध में करणी सेना छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर अनेकों पदाधिकारियों, करणी सैनिकों और सनातनी बंधुओं ने मिलकर उसके ठहराव स्थल बेबीलोन इंटरनेशनल होटल वीआईपी रोड पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
होटल प्रशासन से पूछताछ और छानबीन से पता चला कि वह पहले ही चला गया था। वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राम के विरुद्ध जुबान खोलने वाले के मन में ऐसा ही डर होना चाहिए। करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्वामी प्रसाद मौर्या को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा प्रभु राम के ननिहाल की इस पावन धरा पर कदम रखने का दुस्साहस न करें। नहीं तो परिणाम गंभीर होगा। वहीं उसके खिलाफ जोरसोर से विरोध करते हुए "जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं" नारा लगाया गया।
विज्ञापन