फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Swachh survekshan 2025: Raipur gets Chhattisgarh 'Promising Clean City' award, Deputy CM arun Sao

रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर' का अवॉर्ड: डिप्टी सीएम साव बोले- स्वच्छता परमो धर्म

Thu, 17 Jul 2025 05:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

Swachh survekshan 2025: Raipur become Chhattisgarh Promising Clean City: छत्तीसगढ़ ने "स्वच्छता परमो धर्म" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ किया है।

विज्ञापन
Swachh survekshan 2025: Raipur gets Chhattisgarh 'Promising Clean City' award, Deputy CM arun Sao
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिप्टी सीएम अरुण साव को दिया अवॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Swachh survekshan 2025: Raipur become Chhattisgarh Promising Clean City: छत्तीसगढ़ ने "स्वच्छता परमो धर्म" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ किया है। देश में पहली बार एक साथ सात नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार मिला है। रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर' का अवॉर्ड मिला है। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ये अवॉर्ड ग्रहण किया। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किया। 



राज्य के सात नगरीय निकायों के महापौरों, अध्यक्षों और अधिकारियों के साथ स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने "स्वच्छता परमो धर्म" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ किया है। प्रदेश की जनता ने स्वच्छता को संस्कृति का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिला है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, विष्णु के सुशासन, प्रदेशवासियों के सहयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतने सारे नगरीय निकायों को पहली बार एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ये विष्णु के सुशासन और नगरीय प्रशासन विभाग की प्रतिबद्धता, सभी स्वच्छता मित्रों और शहरवासियों के सहयोग से संभव हुआ है। सुशासन सरकार ने बीते वर्ष निकायों के विकास और स्वच्छता के लिए 7400 करोड़ रुपए जारी किए थे, जिसका यह सुखद परिणाम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का जिम्मा मिलने के बाद नगरीय निकायों के अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित किया था। इससे शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आया। ऐसे स्थानों जहां अधिक मात्रा में कचरा फेंका जाता है, उन्हें स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चिन्हांकित कर स्वच्छ करने पर जोर दिया गया। राजधानी रायपुर में दो दिनों तक आयोजित नगर सुराज संगम में सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को देश-विदेश में बेहतर स्वच्छता के लिए अपनाई गई बेस्ट प्रेक्टिसेस और नवाचारों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें देश के स्वच्छतम शहरों का भ्रमण एवं अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रथाओं को अपने-अपने निकायों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्ययन भ्रमण के बाद कार्यशाला आयोजित कर क्रियान्वित नवाचारों के संबंध में मंथन कर अनुभव साझा किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

सीएम साय ने दी बधाई
इस एतिहासिक उपलब्धि पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी और नगर पंचायत बिल्हा को ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया। 

वहीं रायपुर नगर निगम को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘मंत्रालय पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन और नगर पंचायत बिश्रामपुर ने सुपर स्वच्छता लीग 2024 में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी उपस्थित रहे। 


यह सफलता छत्तीसगढ़ की जनता के सहभागिता भाव, हमारे सफाई मित्रों की सतत मेहनत और स्वच्छता के प्रति सभी नागरिकों के समर्पण का परिणाम है। हर नगर की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को गति देने वाली है और उनके संकल्प ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे’ को सच्चे अर्थों में धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प को और भी मजबूती से आगे बढ़ाएं। 

जय छत्तीसगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed