फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   surrendered Naxalites had given information related to Naxalites to police

लाल आतंक का अंत!: जंगल में माओवादियों के साथ बैठक कर रहा था बसव राजू, आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दी पूरी जानकारी

Thu, 22 May 2025 02:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 22 May 2025 02:09 PM IST
सार

बस्तर पुलिस ने आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टॉप नक्सली लीडर बसव राजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया गया। चार दिन की सर्चिंग के बाद मुठभेड़ में पहाड़ी घेरकर नक्सलियों को भागने से रोका गया।

विज्ञापन
surrendered Naxalites had given information related to Naxalites to police
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस के लिए बुधवार का दिन सबसे बड़ा दिन था। नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर मुख्यधारा में जुड़ने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आला अधिकारियों को एक जरूर सूचना दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों का टॉप लीडर बैठक लेने के लिए आया हुआ है। इसके बाद अलग-अलग जिले की टीम को रवाना किया गया। चार दिनों तक चले सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों ने टॉप लीडर के साथ ही 27 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अधिकारियों को सूचना दी कि नक्सलियों के संगठन का महासचिव, पोलित ब्यूरो सदस्य, केंद्रीय सैन्य प्रमुख और केंद्रीय समिति सदस्य बसव राजू (70) नक्सलियों की बैठक लेने के लिए आया हुआ है। पुलिस टीम बिना देर किए मौके के लिए निकल गई। 21 मई को दो घंटे तक मुठभेड़ चली। गोलीबारी के बाद जब जवानों ने इलाके की सर्चिंग की तो उन्हें बसव राजू का शव बरामद हुआ। पुलिस के पास बसव राजू की पुरानी फोटो थी, जिसे आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिखाई। उन्होंने बसव राजू के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन


जवानों ने पहाड़ी को घेर लिया
बुधवार की सुबह जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, सबसे पहले जवान अपना मोर्चा संभालते हुए पहाड़ी को घेरने में जुट गए। गोलाबारी करते हुए जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: 'पहले से घात लगाए बैठे थे नक्सली...', फिर 27 को कैसे किया ढेर? जवान ने बताई पूरी कहानी; Video


जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली
बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों व पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसके बाद नक्सली डर के चलते भागने लगे।

कौन है बसव राजू
बसव राजू (70) आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का निवासी था, जिसने 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 76 जवानों की हत्या कर दी थी। 2018 में गणपति के इस्तीफे के बाद से यह माओइस्ट पार्टी का सुप्रीम कमांडर बना था। इसने वारंगल से एमटेक की पढ़ाई की थी और उसी दौरान नक्सली बना था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed