फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soldiers killed 27 Naxalites including In encounter

Naxal Encounter: 'पहले से घात लगाए बैठे थे नक्सली...', फिर 27 को कैसे किया ढेर? जवान ने बताई पूरी कहानी; Video

Thu, 22 May 2025 01:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर (जगदलपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर (जगदलपुर) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 22 May 2025 01:25 PM IST
सार

नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया, जिसमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली शामिल था। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। वहीं, घायल जवानों ने हार नहीं मानी और 27 नक्सलियों को ठिकाने लगाया।

विज्ञापन
soldiers killed 27 Naxalites including In encounter
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर के घने जंगलों में हुई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में जवानों ने एक करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली के साथ 27 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, इस घटना में दो जवान भी बलिदान हो गए। इस घटना में घायल जवानों ने बताया कि 18 मई को डीआरजी जवानों की अलग-अलग टुकड़ी नारायणपुर से ओरछा के लिए निकलीं। जवान 40 से 45 किमी का पूरा सफर तय करने के बाद 21 मई को वापसी कर रहे थे।

विज्ञापन


पहाड़ी में पहले में छुपे हुए नक्सलियों ने अचानक जवानों के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद इन दुकड़ियो को कमान कर रहे खोटलू कोर्राम को तीन गोली आ लगीं। जवानों के साथ चल रहे अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। घायल खोटलू को तीन गोली लगने के बाद भी जवानों ने उन्हें बचाने के लिए इंजेक्शन लगाए।  पट्टी बांधी, लेकिन खोटलू की जान नहीं बच सकी और वे बलिदान हो गए।
विज्ञापन


जवानों ने इस घटना के बाद भी नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। दो घंटे तक चली इस गोलीबारी में एक अन्य जवान के हाथ मे गोली लगगई। साथी उन्हें बीजापुर ले जाया गया, जहां से उन्हें सड़क मार्ग से मेकाज में भर्ती किया गया। वहीं, इसी घटना में घायल एक अन्य जवान रमेश हेमला भी देर रात को बलिदान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Naxalite Encounter: सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों के साथ रुक-रुककर हो रही मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; सर्चिंग जारी

जवानों ने नहीं मानी हार
बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे जब यह गोलीबारी शुरू हुई। इस दौरान घायल जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बैगर ही नक्सलियों के ऊपर कहर बनकर टूट रहे थे। घायल जवानों ने हार न मानते हुए 27 नक्सलियों को मार गिराने के साथ ही हथियार भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed