फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surguja guests came to CM House: Bhupesh tasted the rustic Bada, Kadhi Bhindi, Lauki Chana and Dal

CM हाउस में पधारे पहुना: मुख्यमंत्री भूपेश ने चखाया देहाती बड़ा, कढ़ी भिंडी, लौकी चना और दाल का स्वाद

Mon, 29 May 2023 01:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 May 2023 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिन-जिन लोगों के यहां पहुना बनकर भोजन किया था। आज सोमवार को उन्हें सीएम हाउस में बुलाकर भोजन कराया। इस क्रम में सरगुजा संभाग के लोगों को सीएम हाउस में दावत पर बुलाया।

विज्ञापन
Surguja guests came to CM House: Bhupesh tasted the rustic Bada, Kadhi Bhindi, Lauki Chana and Dal
सीएम हाउस में पधारे पहुना मुख्यमंत्री भूपेश ने खिलाया खाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिन-जिन लोगों के यहां पहुना बनकर भोजन किया था। आज सोमवार को उन्हें सीएम हाउस में बुलाकर भोजन कराया। इस क्रम में सरगुजा संभाग के लोगों को सीएम हाउस में दावत पर बुलाया। मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के दौरे में जिन ग्रामीणों के यहां भोजन किया था, उन्हें सपरिवार भोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास में न्योता दिया। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने अपने निवास में आए मेहमानों का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके लिए स्वागत में पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, कढ़ी वाली भिंडी, लौकी चना दाल, मूंग भाटा आलू, टमाटर चटनी के जायके के साथ पेश किया गया।
विज्ञापन




सभी मेहमानों को सीएम ने पहुना की तरह बैठाकर खुद एक आम आदमी की तरह उनके साथ खड़े रहे। सीएम खुद भोजन की टेबल पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सबके घर भोजन किया था। जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत सत्कार किया था, उससे मैं अभिभूत हूं। आपने तेंदू सहित कई फल, तरह-तरह की भाजियां जो सरगुजा और जशपुर जिले में हैं। उसे अब तक नहीं खाया था।



आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत सत्कार करने का अवसर मिला। आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे पहली बार सीएम हाउस आए हैं। आप सभी का तहे दिल से स्वागत है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर उनसे बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की।घर-परिवार, खेती-बाड़ी आदि पर चर्चा की। 



इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव और डॉ. विनय जायसवाल, विधायक रामपुकार सिंह,  खेलसाय सिंह, गुलाब कमरो, पारसनाथ राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। साथ में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव, क्षेत्र के विधायकगण मौजूद रहे। 




पहुना बोले- सीएम भूपेश ने बढ़ाया हम सबका मान
मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर उनके निवास पहुंचे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बागबहार निवासी गौरीशंकर यादव ने इस दौरान कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री कभी हमारे यहां भोजन के लिए आएंगे। हमने उन्हें देसी खाना खिलाया था, जिसे मुख्यमंत्री ने बड़े प्रेम से खाया था। आज मुख्यमंत्री ने हमें अपने निवास पर भोजन कराकर हमारा सम्मान दिया है। सीतापुर विधानसभा के मैनपाट विकासखंज के ग्राम राजापुर से आए राजनाथ एक्का ने बताया हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री आदिवासी किसान के घर आएंगे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री को लकड़ा की चटनी और कोइलरी भाजी खिलाई थी। आज मुख्यमंत्री निवास आकर बहुत अच्छा लग रहा है। सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ से आए, जहां से मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष 4 मई को भेंट-मुलाकात की शुरुआत की थी। शंकरगढ़ के श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए आए थे। उसे याद कर आज मुख्यमंत्री ने हमें भोजन के लिए बुलाया, छत्तीसगढ़ की परम्परा का निर्वाह किया और हमे सम्मान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed