फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Summer vacation in Bilaspur High Court from 12 May to 6 June 2025

CG: हाईकोर्ट में 12 मई से 6 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश, वेकेशन जज करेंगे अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई

Sat, 03 May 2025 12:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 03 May 2025 12:43 PM IST
सार

हाईकोर्ट में 12 मई से छह जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा, जिसमें वेकेशन जज अत्यावश्यक सिविल, आपराधिक, रिट और जमानत मामलों की सुनवाई करेंगे। कोर्ट नौ जून से नियमित रूप से खुलेगा, और रजिस्ट्री अवकाश के दौरान कार्यदिवसों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
Summer vacation in Bilaspur High Court from 12 May to 6 June 2025
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 मई सोमवार से 6 जून 2025 शुक्रवार तक हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। इस दौरान अवकाशकालीन जज मामलों की सुनवाई करेंगे। सोमवार नौ जून को कोर्ट नियमित रूप से खुल जाएगा। ग्रीष्म अवकाश में अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई तथा पुराने मामलों को दायर तथा सूचीबद्ध करने की सुविधा रहेगी। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस के निर्देश पर हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी सिविल, आपराधिक, रिट मामले दाखिल किए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति में मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात जज अपने बैठक दिवस को किसी अन्य जज के साथ बदल सकते हैं। वेकेशन कोर्ट भी सुबह 10:30 बजे से संचालित होंगे। आपात स्थिति में न्यायालय  निर्धारित अवधि के बाद भी सुनवाई जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


ग्रीष्म अवकाश के दौरान, शनिवार, रविवार तथा छुट्टियों के दिनों को छोड़कर रजिस्ट्री प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। ग्रीष्म अवकाश के दौरान तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन के साथ सभी नए रिट,सिविल, आपराधिक मामले सुने जाएंगे। नए तथा लंबित जमानत आवेदनों में तत्काल सुनवाई के आवेदन तथा ग्रीष्म अवकाश के दौरान सुनवाई के लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।जमानत आवेदनों के अलावा अन्य लंबित मामलों को भी प्रक्रिया अनुसार सूचीबद्ध किया जाएगा। वेकेशन कोर्ट में जिन मामलों की सुनवाई नहीं होगी, उन मामलों को अगले वेकेशन जज के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के बैठने के दिन से पहले कार्य दिवस पर दोपहर 1.30 बजे तक दायर किए गए मामलों, आवेदनों को उस बैठक के दिन सूचीबद्ध करने के लिए विचार किया जाएगा और कोर्ट बैठने के दिन से ठीक एक दिन पहले प्रकरणों की सूची प्रकाशित की जाएगी।अवकाश के दौरान 13, 15, 20, 22, 27 और 29 मई 2025 तथा 3 और 5 जून, 2025 को वेकेशन कोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed