{"_id":"6986c46e7d58f1397e08e9be","slug":"summer-hits-chhattisgarh-with-double-impact-of-cold-morning-and-night-and-heat-in-the-afternoon-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, सुबह-रात में ठंड और दोपहर में तपिश का डबल असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, सुबह-रात में ठंड और दोपहर में तपिश का डबल असर
Sat, 07 Feb 2026 10:19 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:19 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और रात में ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और रात में ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उससे लगे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 7 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका अप्रत्यक्ष असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते ठंड धीरे-धीरे कमजोर होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।