पति की करतूत से दुखी पत्नी, लगा ली आग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक पत्नी अपने पति के आरोपों से इतनी दुखी हुई कि उसने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने बच्चे के सो जाने के बाद खुद को आग लगा ली।
आग की वजह से जब बच्चे की नींद खुली तो उसने अपने सामने मां को जलते हुए देखा। बच्चा जब तब परिवार को लोगों तक पहुंचता और मां की मदद करता, पीड़िता दम तोड़ चुकी थी।
डकैती का आरोप
आशीष नगर निवासी मृतका के पति पर 45 लाख रुपए की डकैती में शामिल होने का आरोप था।
रविवार को पुलिस पीड़िता के पति नीरज शुक्ला को गिरफ्तार करक ले गई थी। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को नीरज की पत्नी ने खुद को आग लगा कर आत्मदाह कर लिया।
जिस समय पीड़िता ने खुद को आग लगाई उसका बेटा उसी कमरे में सो रहा था। इस घटना में मृतका का बेटा भी झुलस गया।
बेटे ने की थी बचाने की कोशिश
बेटे ने जब अपने सामने मां को जलते हुए देखा तो उसने अपने दादा को जगाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक मृतका 99 प्रतिशत झुलस चुकी थी।
मृतका ने आत्मदाह करने के पहले कमरे के सभी खिड़की दरवाजे बंद करके उनके सामने टेबल कुर्सी लगा दी थी। मृतका का बेटा जब तक दरवाजे से निकल कर बाहर पहुंचा और मदद ली, पीड़िता काफी ज्यादा जल चुकी थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।