फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Suhail Rasool Reached Among Children, Teaches Rituals Through Video

Chhattisgarh: पैसे बचाने के टिप्स के साथ बच्चों को सिखाते हैं संस्कार, सुहैल बोले- रील हो या रियल, रहो एक जैसे

Wed, 14 Dec 2022 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

बेंगलुरु के रहने वाले सुहैल टॉप क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह कहते हैं कि हर क्रिएटर हमेशा मानवता को ही प्राथमिकता दें। इससे बड़ा धर्म कोई नहीं है। सुहैल कुछ सालों से वंचित लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Suhail Rasool Reached Among Children, Teaches Rituals Through Video
सुहैल रसूल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

योगदान करने मात्र से समाज की समस्या को दूर किया जा सकता है। योगदान कैसे करना है, यह अपको सोचना है। जो देंगे, वही लौटकर भी आपके पास आएगा। यह कहना है, कंटेंट क्रिएटर सुहैल रसूल का। सुहैल छत्तीसगढ़ के जशपुर में बच्चों के बीच पहुंचे थे। वह अपने वीडियो के माध्यम से पैसे बचाने के टिप्स देने के साथ ही बच्चों को संस्कार भी सिखाते हैं। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए सुहैल रसूल कहते हैं कि, इस इवेंट के माध्यम से सबसे पहला उनका उद्देश्य विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं को एक छत के नीचे एकत्र करना था। समाज में अगर समस्या को कम करना है तो हमारा योगदान करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


युवाओं के बीच यूथ आइकन बन चुके सुहैल अपने कंटेंट से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप समाज के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। अपने वीडियो में वह पैसे बचाने के टिप्स और बड़ों का सम्मान कैसे करें जैसे टॉपिक्स पर चर्चा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु के रहने वाले सुहैल टॉप क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह कहते हैं कि हर क्रिएटर हमेशा मानवता को ही प्राथमिकता दें। इससे बड़ा धर्म कोई नहीं है। सुहैल कुछ सालों से वंचित लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed