फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   student who had passed examination at Kendriya Vidyalaya suddenly became ill In Raigarh

Raigarh: केंद्रीय विद्यालय में एक छात्र की बिगड़ी तबीयत, मदद न करने पर छात्र नेताओं ने किया हंगामा

Fri, 06 Dec 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

रायगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देकर बाहर निकले एक छात्र की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्कूल की तरफ से छात्र की कोई मदद नहीं की गई। इसे लेकर छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
student who had passed examination at Kendriya Vidyalaya suddenly became ill In Raigarh
छात्रों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार दोपहर में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले एक छात्र की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा उस छात्र की किसी प्रकार की मदद नहीं की गई। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में प्री बोर्ड का एग्जाम देकर स्कूल से बाहर निकले एक दसवीं के छात्र की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मौके पर ही मौजूद स्कूल के पूर्व छात्र हर्षित चैहान उस छात्र को जिला अस्पताल लेकर गए। फिर स्कूल पहुंचकर इस मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को देते हुए उस छात्र के परिजनों को भी इस घटना से अवगत कराने की बात कही, लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा उसकी बातों को अनसुना करने के बाद उसने इस पूरी घटना की जानकारी छात्र नेताओं को दी। इसके बाद छात्र नेता केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


छात्र नेता सौरभ नामदेव ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का एक छात्र परीक्षा देकर जब स्कूल से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया। इस घटना के बाद उसके साथी छात्र ने उस लड़के को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद अस्पताल से स्कूल पहुंचकर एक छात्र ने स्कूल प्रबंधन को इस घटना से अवगत कराया और कहा कि उस बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी दे दीजिये। मगर स्कूल प्रबंधन की तरफ से उस बच्चे का किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया और उल्टा उसी बच्चे को डराने धमकाने लगे। इसके बाद उसे लडके ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के केमेस्ट्री लेकच्चर संतोष कुमार चैनी ने बताया, 'हर्षित चैहान नाम का छात्र जो कि 9वीं में फेल होकर स्कूल छोड़कर जा चुका है। वह 9वीं कक्षा में घुसा और एक छात्र का कालर पकड़कर स्टाफ रूम में पहुंचकर शिक्षकों के साथ बदसलूकी किया। तब मैं उसे रोकते हुए अपने परिजनों को स्कूल बुलाने की बात कही। इतने में वह अभाविप के नेताओं का उनके पास फोन आ गया और कहा गया कि स्कूल में नशे का कारोबार होता है। छात्र नेता के द्वारा यह भी कहा गया कि दसवी का एक छात्र नशा करके बेहोश हो गया है जो अस्पताल में भर्ती है। तब छात्र नेता को बताया गया कि आज परीक्षा देने के बाद छात्र बाहर निकला है और उसे बाहर कुछ हुआ है उसकी जानकारी हमे नही है। जिसके बाद हमने छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी।'  

स्कूल से बाहर निकलते ही बिगड़ी तबीयत
छात्र को अस्पताल ले जाने वाले केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र ने बताया, 'मेरा दोस्त स्कूल की छुट्टी होनें के बाद बाहर मिला और हम लोग शूटिंग के लिये बाहर जाने वाले थे। इस बीच अचानक उसकी तबियत बिगडने लगी और आंख लाल होनें लगा। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले जाने के बद वहां से फिर से स्कूल पहुंचकर छात्र के परिजनों को इसकी जानकारी देने की बात कही गई। लेकिन उसकी बात नही सुनी गई।' 


स्कूल में गांजा बेचे जाने की शिकायत
बताया जा रहा है कि एक लंबे अर्से से स्कूल के आसपास गांजा की बिक्री की जा रही थी। साथ ही साथ स्कूल के कुछ छात्रों के द्वारा स्कूल के अंदर भी गांजा बेचा जाता था। इस मामले की शिकायत पूर्व में छात्र नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। आज दोपहर एक छात्र के बेहोश हो जाने के बाद यह बात फिर से निकलकर सामने आई कि वह छात्र किसी नशे का सेवन कर लिया था, जिसके बाद ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed